मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

तकनीकी सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तकनीकी सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

किशनगंज। जिले में लगातार हो रही गृहभेदन (घर में चोरी) की घटनाओं के खुलासे में किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से एक आरोपी को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की निशानदेही पर जिले में दर्ज कई गृहभेदन कांडों का भी उद्भेदन हुआ है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गृहभेदन की घटनाओं पर रोकथाम, मामलों के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला आसूचना इकाई को तकनीकी एवं मानवीय सूचना मिली कि किशनगंज में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह का एक सदस्य पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र स्थित रामगंज ओपी के जागीरगच्छ कुचला गांव में मौजूद है।

एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर मो. रज्जाक, पिता हकीमुद्दीन, निवासी जागीरगच्छ कुचला, थाना इस्लामपुर (रामगंज ओपी), जिला उत्तर दिनाजपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल सुखानी थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 13 मई 2026 में गृहभेदन के दौरान चोरी हुआ था। इस बरामदगी के साथ उक्त मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया गया है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह किशनगंज जिले के कुछ अपराधियों के साथ मिलकर कई गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जिले के कई अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा किया है।

गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी मो. मुश्ताक, पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडेय, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सुखानी थानाध्यक्ष मन्नु कुमारी, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सुखानी थाना की मनीषा कुमारी, जिला आसूचना इकाई की टीम तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें