मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

नेपालः केपी शर्मा ओली ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

काठमांडू

,। नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने

सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह

में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शपथग्रहण कराया।

केपी शर्मा ओली

ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नेपाल में संविधान जारी

करने के बाद यह तीसरी बार है जब उन्होंने शपथ ली है। संविधान जारी होने के

बाद पहले कार्यकाल में दो बार और संविधान सभा के दौरान एक बार पहले भी ओली

प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इस बार नेपाली कांग्रेस के समर्थन से वो

प्रधानमंत्री बने हैं।

प्रधानमंत्री ओली के साथ दो उप

प्रधानमंत्रियों ने भी आज शपथ ली है। नेपाली कांग्रेस से प्रकाशमान सिंह ने

शहरी विकास मंत्रालय के साथ उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो एमाले पार्टी

से वित्त मंत्रालय के साथ विष्णु पौडेल ने उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

इनके

अतिरिक्त 19 कैबिनेट मंत्रियों को ओली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में नेपाली कांग्रेस से 9, नेकपा एमाले से 8,

जनता समाजवादी पार्टी से 2 और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी से एक मंत्री

ने शपथ ली है। इनमें कांग्रेस से आरजू राणा ने विदेश मंत्री, रमेश लेखक ने

गृहमंत्री, दीपक खड्का ने ऊर्जा, अजय चौरसिया ने कानून, प्रदीप पौडेल ने

स्वास्थ्य, बद्री पाण्डे ने पर्यटन तथा नागरिक उड्डययन, तेजुलाल चौधरी ने

युवा तथा खेलकूद, रामनाथ अधिकारी ने कृषि और ऐन बहादुर महर ने वन मंत्री के

रूप में शपथ ली है।

इसी तरह एमाले की तरफ से पृथ्वीसुब्बा गुरूंग

ने सूचना तथा संचार, विद्या भट्टराई ने शिक्षा, दामोदर भण्डारी ने उद्योग,

देवेन्द्र दाहाल भौतिक पूर्वाधार, राज कुमार गुप्ता संसदीय कार्य मंत्रालय,

मानवीर राई, बलराम अधिकारी भूमि व्यवस्था मंत्रालय की शपथ ली है।

छोटे

दलों से शरत सिंह भण्डारी ने श्रम, पिरदीप यादव ने पेयजल, नवल किशोर साह

ने महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें