मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुरानी दिल्ली 6 का आज दिल्ली सुपरस्टार्स से मुकाबला, वापसी पर होगी नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 में अब तक मिले-जुले प्रदर्शन के बाद पुरानी दिल्ली 6 आज (रविवार) शाम को फिर एक्शन में लौटेगी। टीम का मुकाबला यहां अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से होगा।दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में पुरानी दिल्ली 6 का अभियान 5 अगस्त को आउटर दिल्ली वॉरियर्स से 82 रनों की बड़ी हार के साथ शुरू हुआ। हालांकि टीम ने लगातार दो जीत के साथ वापसी की, जिसमें 7 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लायंस पर 15 रनों की जीत और उसके बाद 8 अगस्त को न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 10 रनों की जीत शामिल रही। लेकिन, जैसे ही लय बनती दिखी टीम लगातार हार के साथ लड़खड़ा गई। टीम अगले दो मैच 10 अगस्त को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स से 27 रन से और 12 अगस्त को ईस्ट दिल्ली राइडर्स से 5 विकेट से हार गई। पांच मैचों में से दो जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज पुरानी दिल्ली 6 टीम अब वापसी और लय हासिल करना चाहेगी।मुकाबले से पहले टीम के मालिक आकाश नांगिया ने अपनी टीम पर भरोसा जताया और कहा कि हमने पिछले चार दिनों में बहुत मेहनत की है, अपनी योजनाओं को बेहतर बनाया है, छोटी-छोटी गलतियों को सुधारा है और सही मानसिकता अपनाई है। लड़के तरोताजा, प्रेरित और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ खेलने के लिए बेताब हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें