मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

एक और लव जिहाद का मामला, इंदौर में मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को बनाया शिकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इंदौर। मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले के लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला इंदौर का है। यहां हिंदू युवती लव जिहाद का शिकार हो गई। मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। वह उस पर मुसलमान बनने का दबाव बनाने लगा। युवती परेशान हो गई। उसकी छोटी बहन को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। बुधवार को युवती की शिकायत पर खजराना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और दुष्कर्म की धाराएं लगाई गई हैं।थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि मूल रूप से खंडवा की रहनी वाली युवती से आरोपित फैजान(नागदा) की 2018 में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। फैजान खान ने राहुल के नाम की आइडी बना ली थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए और चैटिंग करने लगे। 2019 में पीड़िता नानी से मिलने इंदौर आई तो फैजान भी मिला। कैफे पर बुलाकर उससे चर्चा की। इस दौरान भी उसने राहुल नाम बताया। उसने परिवार के बारे में जानकारी ले ली। साल 2020 में फैजान पीड़िता को बातचीत के बहाने होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। वह दोस्तों के घर भी ले गया था।कुछ समय बाद उसने बताया उसका असली नाम फैजान खान है। वह मुसलमान है। उसने पीड़िता से कहा कि तूझे भी मुसलमान बनना पड़ेगा। इस्लाम कबूल करने के बाद शादी कर लेगा। आरोपित फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 7 मई को उसने धमका कर इंदौर बुलाया। पीड़िता को छोटी बहन की हत्या की धमकी दी। वह मिलने के लिए खंडवा तक आ गया। उसने मिलने बुलाया और धमकाया। परेशान होकर पीड़िता ने स्वजन को घटना बताई और केस दर्ज करवा दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें