मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे अधिकारी-कर्मचारियों, समयावधि का पालन कराने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। कोरोना काल में प्रदेश में पांच दिवस कार्यालय लगाने की

व्यवस्था के साथ कार्यालयीन समय में जो परिवर्तन किया गया था, उसका पालन

नहीं हो रहा है। अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। सामान्य

प्रशासन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सभी विभागों को

कार्यालयीन समयावधि का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

बता

दें कि अप्रैल 2021 से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक

निर्धारित है, लेकिन सुबह 10 बजे अधिकतर कार्यालयों में कर्मचारी व अधिकारी

नहीं आते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी

विभागाध्यक्ष, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को

निर्देश दिए हैं कि वे कार्यालयीन समयावधि का पालन कराएं।

कोरोना

काल के बाद सरकार ने केंद्र की तरह ही प्रदेश में पांच दिन कार्यालय लगाने

की व्यवस्था प्रारंभ की। पहले दूसरे और तीसरी शनिवार को अवकाश रहता था।

इसमें परिवर्तन कर शनिवार को भी अवकाश रखा गया। इसके स्थान पर कार्यालयीन

समय अवधि में परिवर्तन किया गया। सुबह साढ़े के स्थान पर 10 बजे से

कार्यालय प्रारंभ होने और शाम साढ़े छह बजे की जगह छह बजे बंद करने की

व्यवस्था बनाई।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का

कहना है कि प्राय: यह देखने में आ रहा है कि कार्यालयों में निर्धारित

समयावधि का पालन नहीं हो रहा है। अधिकतर कर्मचारी सुबह 10 बजे कार्यालय

नहीं पहुंचते हैं। इससे कार्य प्रभावित होता है। इसे देखते हुए सभी वरिष्ठ

अधिकारियों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन सुनिश्चित

कराएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें