मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, खनन उपनिदेशक के घर से जब्त किए 4 करोड़ कैश और सोने के आभूषण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ओडिशा विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, खनन उपनिदेशक के घर से जब्त किए 4 करोड़ कैश और सोने के आभूषण

भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए कटक सर्कल के खनन उप निदेशक देबब्रता मोहंती के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है। फिलहाल पैसों की गिनती जारी है।

गौरतलब है कि मोहंती को मंगलवार रात एक लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिकारियों ने उनसे जुड़े कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया, जिनमें भुवनेश्वर के पटिया स्थित श्री विहार स्थित आवासीय फ्लैट, भद्रक के मथासाही स्थित पैतृक घर और कटक स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की गई।

छापेमारी और तलाशी के दौरान भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई। यह रकम ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सटीक राशि का पता लगाने के लिए गिनती की प्रक्रिया जारी है। यह बरामदगी ओडिशा सतर्कता विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है।

इसके अतिरिक्त, मोहंती के कार्यालय के दराज में रखे 1.20 लाख रुपये नकद बरामद कर जब्त किए गए हैं।

नकदी के अलावा सतर्कता अधिकारियों ने कई बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है, जिसमें भुवनेश्वर के पहला में लगभग 2,400 वर्ग फुट का एक आलीशान दो मंजिला भवन, लगभग 130 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।

इस मामले में भुवनेश्वर विजिलेंस थाने में 23 फरवरी को देबब्रता मोहंती खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह अब तक के इतिहास में ओडिशा विजिलेंस द्वारा की गई सबसे बड़ी नकद जब्ती मानी जा रही है। विजिलेंस विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें