मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना पर नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना पर नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की

भुवनेश्वर। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना पर बोलते हुए, स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि आज मैं भारी मन से यहां उपस्थित हूं। कल मैंने कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। वहां मैंने जो देखा, वह न केवल एक दुखद दुर्घटना का दृश्य था, बल्कि हमारे राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान में गिरते सुरक्षा मानकों की एक स्पष्ट झलक भी थी।

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी आग की वजह से 11 लोगों की जान चली गई। प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। नवीन पटनायक ने कहा कि जांच की आड़ में स्वास्थ्य विभाग छिप नहीं सकता। इस घटना पर उन्होंने न्यायिक जांच का स्वागत किया और कहा कि इससे राजनीतिक नेतृत्व अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो जाता।

नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा, "मैं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग के तत्काल इस्तीफे की मांग करता हूं। सुरक्षा निगरानी में हुई इस भयावह चूक के लिए उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वर्तमान में घोषित अनुग्रह राशि अपर्याप्त है। मैं प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की मांग करता हूं।

बता दें कि कटक में सोमवार सुबह एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सुबह 2:30 बजे आग लग गई थी। आग लगने से 11 की मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने सोमवार को कहा था कि एससीबी मेडिकल के ट्रॉमा केयर सेंटर में आग लग गई, जिससे ट्रॉमा आईसीयू, उससे सटे आईसीयू और पहली मंजिल पर स्थित वार्ड प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें