मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

सीवान जंक्शन पर टीवी स्क्रीन पर चला कथित अश्लील भोजपुरी गीत, यात्रियों में आक्रोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीवान जंक्शन पर टीवी स्क्रीन पर चला कथित अश्लील भोजपुरी गीत, यात्रियों में आक्रोश

सीवान,।बिहार के सीवान जंक्शन पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विज्ञापन प्रसारण के लिए लगाए गए टीवी स्क्रीन पर अचानक भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह का कथित अश्लील गीत प्रसारित होने लगा।प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री यह देखकर हैरान रह गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई यात्री अपने परिवार और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। गीत प्रसारित होते ही यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई और स्टेशन कर्मियों से शिकायत की। शिकायत मिलते ही प्रसारण तत्काल बंद कर दिया गया।बताया जाता है कि शुरुआत में मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।डीसीआई प्रणव प्रभाकर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है, हालांकि वे अवकाश पर हैं। फिलहाल थावे के डीसीआई विशाल कुमार सिंह प्रभार में हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में टीवी ऑपरेटर ने बताया कि जिस समय गीत प्रसारित हुआ, वह नमाज पढ़ने गया था। उसके अनुसार, टीवी एंड्रॉयड आधारित है और संभव है कि किसी यात्री ने ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट कर गाना चला दिया हो।घटना के बाद स्टेशन परिसर में कंटेंट मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों ने सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें