मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अमेरिका की सेमीकडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी

एनवीडिया एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

शेयर में आई तेजी से एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) उछलकर 3.011

ट्रिलियन डॉलर (लगभग 251 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। वहीं, एप्पल

का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 250 लाख करोड़) है।

सेमीकंडक्टर

चिप बनाने वाली कंपनी की एनवीडिया कॉर्प और दुनिया की सबसे वैल्युएबल

कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के बाजार पूंजीकरण में सिर्फ 3.15 ट्रिलियन डॉलर का

अंतर है। दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी माइक्रोसॉफ्ट 3.151 ट्रिलियन डॉलर

मार्केट कैप के साथ पहले नंबर है, जबकि 3.011 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के

साथ एनवीडिया कॉर्प दूसरे स्थान पर है। एप्पल 3.003 ट्रिलियन डॉलर मार्केट

कैप के साथ तीसरे स्थान पर, अल्फाबेट (गूगल) 2.179 ट्रिलियन डॉलर मार्केट

कैप के साथ चौथे पायदान पर है, जबकि पांचवें स्थान पर अमेजन है, जिसका

मार्केट कैप 1.886 ट्रिलियन डॉलर है।

उल्लेखनीय है कि

एनवीडिया पहले से ही दुनिया की सबसे मूल्यवान सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली

फर्म है। इसके भारत में 4 इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं। ये सेंटर

हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं। अमेरिकी चिप बनाने

वाली कंपनी एनवीडिया कॉर्प का शेयर 5 जून, बुधवार को 60.03 डॉलर यानी 5.16

फीसदी की तेजी के साथ 1,224.40 डॉलर (लगभग 1,86,958 रुपये) पर बंद हुआ। एपल

का शेयर 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 195.87 डॉलर पर बंद हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें