मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया -कंपनी का मार्केट कैप 3.34 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 278 लाख करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी

एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। एनवीडिया ने

माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के शेयरों में 3.5

फीसदी की तेजी आने से उसका बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 3.34 ट्रिलियन

डॉलर पहुंच गया है।

एनवीडिया कॉर्प का शेयर मंगलवार को

4.60 डॉलर यानी 3.51 फीसदी की तेजी के साथ 135.58 डॉलर (करीब 11,300 रुपये)

पर बंद हुआ। शेयर में इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 3.34 ट्रिलियन डॉलर

(करीब 278 लाख करोड़ रुपये) हो गया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप

3.32 ट्रिलियन डॉलर (करीब 276 लाख करोड़ रुपये) पर आ गया। इसके साथ ही

माइक्रोसॉफ्ट अब दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है, जबकि एप्पल

3.27 ट्रिलियन डॉलर (करीब 274 लाख करोड़ रुपये) मार्केट कैप के साथ तीसरे

नंबर पर है।

उल्लेखनीय है कि चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी

एनवीडिया इस महीने एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

बनी थी। यह कंपनी पहले से ही दुनिया की सबसे मूल्यवान सेमीकंडक्टर चिप

बनाने वाली फर्म है। इसके भारत में 4 इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर

हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें