मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

बेरोजगारी भत्ते की ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर 1,000 रुपये लेते नर्सिंग ऑफिसर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेरोजगारी भत्ते की ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर 1,000 रुपये लेते नर्सिंग ऑफिसर गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को भरतपुर के हलैना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर ग्रेड-II मुरारीलाल मीना को 1 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि मुरारीलाल बेरोजगारी भत्ते के लिए उसकी उपस्थिति दर्ज करने और उसे ऑनलाइन करने की एवज में 500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से चार माह के 2 हजार रुपए मांग कर परेशान कर रहा था।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने 1 हजार 500 रुपए लेने पर सहमति जताई और 500 रुपए रिश्वत के रूप में प्राप्त किए। मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी चौकी भरतपुर ने ट्रैप कार्रवाई की और परिवादी से शेष 1 हजार रुपए लेते ही एसीबी टीम ने मुरारीलाल मीना को रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें