मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में लगातार बारिश से अररिया में नूना नदी उफान पर, धान की फसल पर मंडराया खतरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया।बीते दो दिनों से लगातार नेपाल के तराई व जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण प्रखंड के पूर्वी भाग होकर बहने वाली नदी नूना के जल स्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण निचले भाग में बाढ़ का पानी फैल रहा है।निचले क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैलने से खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। प्राप्त जानकारी अनुसार नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बीते दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण अररिया में नूना नदी के जल में लगातार वृद्धि होने के कारण नदियों के किनारे बसे दर्जनों गांव में पानी फैलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।इस बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा परेशानी पशुपालक किसानों को हो रहा है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो तो कैसे हो। इससे इतर धान के खेतों में लगातार बाढ़ का पानी जमा होने के कारण इसके साथ बह कर आए गाद व बालू के जमे होने से धान के पौधे में गलन पैदा होने लगा है। बाढ़ ग्रसित गांव के ग्रामीण बताते हैं कि नदी की मुख्य धारा को बांधने व सामाजिक वैमनस्य के कारण उत्पन्न स्थिति में पश्चिमी भाग में बांध बनाना इस क्षेत्र की बर्बादी का मुख्य कारण हो गया है। इससे सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पूर्णरूप से बर्बाद हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें