मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया में नूना-बकरा नदी में उफान पर, सिकटी प्रखंड में सड़क बहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फारबिसगंज/अररिया, नेपाल में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से अररिया के

जिला मुख्यालय होकर बहने वाली प्रमाण नदी, नूना और बकरा नदी उफान पर है।

इन

नदियों के उफान से निचले क्षेत्रों में तीन से चार फीट पानी भर गया है।

इसे लेकर लोग सुरक्षित ठिकाने की तरफ पलायन करने लगे हैं। सीमावर्ती

क्षेत्र सहित नेपाल में हो रही लगातार बारिश से नेपाल के ईटहरी, धूबी व

बिराटनगर जलमग्न हो गया है। साथ ही इन इलाकों में बहने वाली नदियां बूढ़ी

खोला, सिंघिया व कैसले नदी भी उफान पर है।

टिकुलिया में पानी की

तेज धार को देखते हुए जोगबनी नप के कार्यपालक पदाधिकारी व कुछ जनप्रतिनिधि

पानी की तेज बहाव वाली जगह पर पहुंचे व लोगो के सुचारू आवागमन हेतु मोटी

रस्सी लगाई गई। इससे लोग तेज बहाव से बचते हुए सड़क को पार कर सके।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया की तेज बहाव वाले स्थानों पर नगर परिषद

द्वारा दो कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया की स्थिति

पर हम नजर बनाए हुए है नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा के कारण

सिकटी प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली नदियां उफान पर हैं। लगातार हो रही

वर्षा के कारण नदियों में जलभराव से नूना व बकरा नदी उफान पर है। इससे

निचले क्षेत्रों में तीन से चार फीट पानी भर गया है. इसे लेकर लोग सुरक्षित

ठिकाने की तरफ पलायन करने लगे हैं। बरसात में नूना व बकरा नदी का हो जाता

है विकराल रूप मानसून शुरू होते ही नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही

बारिश के कारण क्षेत्र से होकर बहने वाली नदियां उफान पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें