मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम,बुजुर्ग विधवा माताओं को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम,बुजुर्ग विधवा माताओं को किया गया सम्मानित

अररिया। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से बुजुर्ग विधवा माताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और निसहाय विधवाओं को आर्थिक और मानसिक मदद करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा हर साल 23 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन विधवा महिलाओं के मानवाधिकारों, उनकी आवाज़ को बुलंद करने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।इस विशेष दिवस का उद्देश्य पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को झेलने पड़ने वाले सामाजिक कलंक, आर्थिक अभाव, उपेक्षा, और संपत्ति विवाद जैसी समस्याओं पर प्रकाश डालना है। इस दिन का इतिहास इस दिवस की स्थापना 'लूंबा फाउंडेशन द्वारा की गई थी।23 जून का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 1954 में इसी तारीख को संस्था के संस्थापक लॉर्ड लूंबा की मां विधवा हुई थीं।जानकारी प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल , कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम ने दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें