मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में आज से अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव, प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में आज से अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव, प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से अमीर खुसरो की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम इस महोत्सव की की शोभा बढ़ाएंगे। नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में शाम साढ़े सात बजे भव्य सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो 2025' का आगाज होगा। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम का सचित्र विवरण साझा किया है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो 2025 में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक हैं। इसी क्रम में वो जहान-ए-खुसरो में हिस्सा लेंगे। जहान-ए-खुसरो-2025 सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय के अनुसार, यह महोत्‍सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन ने किया है। इसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली ने शुरू किया था। इस साल यह अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसका समापन दो मार्च को होगा।इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में प्रधानमंत्री टीईएच बाजार (टीईएच- हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा) का भी जायजा लेंगे। टीईएच बजार में एक जिला-एक उत्पाद से जुड़े शिल्प और देशभर से विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ-साथ हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि दिखाई जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें