मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्यमंत्री के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से फिर उतरवाए लाउडस्पीकर, छिंदवाड़ा-रतलाम में चला अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

छिंदवाडा/रतलाम,। छिंदवाड़ा और रतलाम में शनिवार दोपहर पुलिस और प्रशासन ने

धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के

निर्देश के बाद यह अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंत्रालय

में कानून व्यवस्था की बैठक में कहा था कि 'खुले में मांस की बिक्री रोकने

और लाउडस्पीकर-डीजे पर नियंत्रण का अभियान फिर चलाया जाए।

मुख्यमंत्री

के निर्देश के परिपालन में शनिनवार को छिंदवाड़ा शहर में रिसाला मस्जिद,

इंदिरा नगर की मस्जिद और आसपास के मंदिरों से लाउड स्पीकर उतारे गए।

तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि शासन से निर्देश मिले हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक होने

पर लाउडस्पीकर हटवाए जा रहे हैं।

वहीं,

रतलाम जिले में 636 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर निकाले गए। जिले में कुल

125 स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। रतलाम शहर के रहमत नगर मस्जिद हसनैन,

मिल्लत नगर मस्जिद राजा ए मुस्तफा, जावरा रोड गाजी खान की मस्जिद, मोहन नगर

और सैलाना यार्ड से दो-दो लाउड स्पीकर उतरवाए गए। रतलाम शहर के गुरुद्वारा

से भी लाउड स्पीकर निकाला गया। पूरे जिले के धार्मिक स्थलों पर लाउड

स्पीकर हटाने की कार्रवाई की जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें