मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

'चौकीदार शेर है' मोदी का पोस्टर लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचा एनआरआई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर

/ दुर्ग । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान

सात मई को होगा। इसे लेकर चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया है। इसी बीच

प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार करने 7 समंदर पार से एक एनआरआई फैन प्रचार

करने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के भिलाई पहुंचा है।

जानकारी के

मुताबिक पिछले एक महा से अपना करोड़ों का कारोबार छोड़कर प्रचार कर रहा है।

उसने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 50 एनआरआई की टीम देश में पीएम मोदी का

प्रचार करने आई है। संतोष के मुताबिक भारत का चौकीदार शेर है। एनआरआई

संतोष तिवारी 42 डिग्री तापमान में शरीर पर भगवा पोषाक और सिर पर भगवा गमछा

एवं हाथों में मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने वाली तख्ती लेकर

प्रचार कर रहे हैं।

युवक ने अपना परिचय श्रीराम की गिलहरी के रूप

में बताया। उसका कहना है कि जिस तरह एक छोटी सी गिलहरी ने समुद्र पर सेतु

बनाने के लिए श्रीराम की मदद की थी, उसी तरह वो मोदी सरकार बनाने में अपनी

सहभागिता दे रहा है। संतोष तिवारी का जन्म भिलाई में हुआ और पढ़ाई करने के

बाद उसका व्यापार विदेश में हो गया। वे कई सालों से अफ्रीका और दुबई में

रहकर बिजनेस करता है। उसके मुताबिक हर किसी का अपने राष्ट्र, देश और धर्म

के प्रति दायित्व होता है। इसी तरह वे भी लोगों को मतदान करने के लिए

जागरूक कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें