मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में अब मौसम के हिसाब से बंद-चालू होगी स्ट्रीट लाइट, हर साल बचेंगे 2.72 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इंदौर, । । शहर भर की स्ट्रीट लाइटें अब मौसम के हिसाब से

बंद-चालू होंगी। स्काडा सिस्टम के तहत सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मानिटरिंग

सिस्टम (सीसीएमएस) से इन्हें नियंत्रित किया जाएगा। मौसम के हिसाब से रोशनी

कम या पर्याप्त होने की जानकारी स्ट्रीट लाइट से सिग्नल कंट्रोल रूम

पहुंचेगी और वहीं से स्ट्रीट लाइन को सीधे बंद या चालू किया जा सकेगा। इस

पूरी प्रक्रिया में 20 सेकंड का समय लगेगा।

कंट्रोल रूम में एक पैनल

पर लगभग 150 स्ट्रीट लाइटों की जानकारी होगी। इस सिस्टम से बिजली की चोरी

रोकने में भी मदद मिलेगी। स्ट्रीट लाइट पर लोड बढ़ते ही कंट्रोल रूम पर

इसकी जानकारी पहुंच जाएगी। नगर निगम को नए सिस्टम से प्रतिमाह करीब 2 करोड़

72 लाख रुपये की बचत होगी।

रविवार को नगर निगम के विद्युत विभाग ने

शहर की स्ट्रीट, कालोनी एवं उद्यान की प्रकाश व्यवस्था का स्काडा सिस्टम

के तहत सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) का लाइव प्रदर्शन

किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र

भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विद्युत विभाग समिति प्रभारी जितेंद्र यादव

जीतू, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला,

महापौर परिषद सदस्य उपस्थित थे।

चार माह में पूरी तरह से लागू कर देंगे

महापौर

पुष्यमित्र भार्गव और विद्युत प्रभारी जीतू यादव ने बताया कि अगले चार माह

में पूरे शहर की विद्युत व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफार्म पर कर दिया जाएगा।

यह सिस्टम इंदौर को डिजिटल इंदौर बनाने के क्रम में बेहतर कदम है।

सीसीएमएस सिस्टम से विद्युत व्यय में लगभग 2.72 करोड रुपये की बचत होगी।

यह

सिस्टम लैपटाप और मोबाइल के माध्यम से कंट्रोल हो सकता है। इसके द्वारा

शहर की कालोनियां एवं उद्यानों में लगी स्ट्रीट लाइट को CCMS

(सेंट्रललाइस्ड कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम) पेनल द्वारा शहर की समस्त

स्ट्रीट लाइटों को कंट्रोल रूम से, लैपटाप से और मोबाईल से भी नियंत्रित

किया जा सकेगा।

अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे ने बताया कि स्काडा

सिस्टम से दिन में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को नियंत्रित किया जा सकेगा।

इसके अलावा अगर किसी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद है तो इसकी जानकारी भी

सेंट्रल कंट्रोल रूम पहुंच जाएगी।

शहर में लगभग 1 लाख 42 हजार

लाइटें लगी हैं। पारंपरिक लाइटों के साथ निगम का लोड 10216 किलोवाट था जो

अब घटकर 4039 हो गया है। 6177 किलोवाट भार कम होने से निगम को प्रतिमाह

22.66 लाख रुपये की बचत हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें