अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए नरेन्द्र मोदी को अपना नाम : गहलोत
जयपुर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अब यह साफ हो गया
है कि ना तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और ना ही एनडीए को 400 सीटें
मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल
पा रहा है। ऐसे में नरेन्द्र मोदी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की
दावेदारी से हटा लेना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि
2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर
केन्द्रित किया। प्रचार में मोदी की गारंटी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले
भाजपा शब्द से ज्यादा सुनाई और दिखाई दिए। यहां तक की सांसद प्रत्याशियों
को बाइपास कर पूरा चुनाव मोदी की गारंटी के नाम पर चला। चुनाव में महंगाई,
बेरोजगारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी
ही सुनाई देने लगा। प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के
370 और एनडीए के 400 सीटें पार करने का दावा किया था।
अब यह स्पष्ट
हो गया है कि ना तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और ना ही एनडीए को 400
सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं
मिल पा रहा है। ऐसे में नरेन्द्र मोदी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की
दावेदारी से हटा लेना चाहिए।





