मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

सारण के 29 अस्पतालों में अब सिर्फ कार्ड दिखाएं और मुफ्त इलाज पाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारण के 29 अस्पतालों में अब सिर्फ कार्ड दिखाएं और मुफ्त इलाज पाएं

सारण। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत डिस्ट्रिक्ट एमपैनेलमेंट कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और पैनल में नए अस्पतालों को जोड़ने की प्रक्रिया की समीक्षा करना था।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सारण जिले के 18 निजी और 11 सरकारी अस्पतालों कुल 29 को आयुष्मान भारत के पैनल में शामिल किया गया है। इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में एक नए निजी अस्पताल को पैनल में शामिल करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। हालांकि, सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए समिति ने उक्त अस्पताल को फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र और क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अन्य तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए एक माह का समय दिया है।अनुपालन सुनिश्चित होने के बाद ही अगली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना के दायरे को और बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। इस अवसर पर सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीसी आयुष्मान भारत सहित समिति के अन्य सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें