मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

अब एफएम के माध्यम से रांचीवासियों को दी जाएगी ट्रैफिक जाम की जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अब एफएम के माध्यम से रांचीवासियों को  दी जाएगी ट्रैफिक जाम की जानकारी

अब एफएम के माध्यम से रांचीवासियों को दी जाएगी ट्रैफिक जाम की जानकारी

रांची: राजधानी रांची में सड़क जाम की वजह से किसी की फ्लाइट और ट्रेन नहीं छूटे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस नयी व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। अब एमएम रेडियो के जरीए वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की जानकारी दी जाएगी। वहीं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में ट्रैफिक जाम होने और जाम फ्री होने के की स्थिति दोनो की सूचनाएं दी जाएगी। लोगों को वीवीआईपी पलों, विशेष व्यवस्थाओं, धरना-प्रदर्शन, रैली आदि की जानकारी भी एफएम पर दी जाएगी. यह बताया जाएगा कि फिलहाल इस मार्ग का उपयोग नहीं करें ताकि वाहन चालक अपने अनुसार अपना आगे जाने की योजना बना सकें। इससे आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उनके समय की तो बचत होगी, साथ ही उनका ट्रैफिक जाम से भी उन्हें राहत मिलेगी। इस बाबत रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से जल्द ही एफएम रेडिया के साथ समझौता करेगी, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि इस सिस्टम को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें