मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

मनीष कश्यप के साथ अब खान सर पर होगी कार्रवाई? BJP नेताओं के कॉल डिटेल और संपत्ति जांच की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मनीष कश्यप के साथ अब खान सर पर होगी कार्रवाई? BJP नेताओं के कॉल डिटेल और संपत्ति जांच की मांग

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को मीडिया में इसको लेकर बयान दिया है. बीजेपी नेता का नाम भी लिया है.

पटना: तमिलनाडु के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल (Video Viral) करने के मामले में ईओयू (EOU) जांच कर रही है. बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को बुधवार को रिमांड पर लिया गया. गुरुवार सुबह तक रिमांड की अवधि है. इस बीच मनीष कश्यप (Manish Kashyap) के साथ अब खान सर भी कार्रवाई की मांग उठने लगी है. यही नहीं बल्कि बीजेपी के एक नेता की संपत्ति और कुछ नेताओं के कॉल डिटेल की जांच की मांग की गई है. बुधवार (22 मार्च) को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव (JAP Pappu Yadav) ने इस मामले पर खूब बोला.

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए. कई बीजेपी नेता ऐसे हैं जिनके फोन कॉल डिटेल की जांच होनी चाहिए. तमिलनाडु मामले के मामले पर आगे कहा कि बीजेपी की भूमिका की जांच होनी चाहिए. बिहारियों को तमिलनाडु में मरवाने की तैयारी थी. उन्माद पैदा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है. कुछ यूट्यूबर्स के चलते पत्रकारिता जगत का सम्मान गिरा है.

सरकार के दायरे में आकर काम करने की जरूरत

मनीष कश्यप का नाम लिए बगैर पप्पू यादव ने कहा कि सवाल ये उठता है कि जब पत्रकार दलित, हिन्दू, मुस्लिम हो जाए तो ऐसे पत्रकारों का लाइसेंस रद्द होना चाहिए. ऐसे मामलों में कठोर कानून बनाने की जरूरत है. सोशल मीडिया, यूट्यूबर को सरकार के दायरे में आकर काम करने की जरूरत है. कुछ यूट्यूबर माफिया के पैसे से सोशल मीडिया चला रहे हैं जो समाज के लिए खतरनाक हो गए हैं. पटना के कोचिंग संचालक खान सर के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने वालों की जांच होनी चाहिए. कई कोचिंग संस्थान के लोग भी इसमें शामिल हैं जिनकी जांच जरूरी है.

पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र और इंसानियत खतरे में है. नेता भी लगातार जातीय उन्माद फैलाने में जुट गए हैं. मनीष कश्यप के समर्थन में 23 मार्च को बिहार बंद को लेकर कहा कि इसे जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है. तेजस्वी यादव से अपील की है कि ऐसे अपराधी प्रवृति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें. फर्जी पत्रकार और अपराधी किस्म के पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें