मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में अब 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 25 लाख बनाए जायेंगे नए राशन कार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
झारखंड में अब 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 25 लाख बनाए जायेंगे नए राशन कार्ड

झारखंड में अब 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 25 लाख बनाए जायेंगे नए राशन कार्ड

रांची: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्यवासियों को अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी, साथ ही बिजली से संबंधित सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन भी त्वरित गति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों का सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए 25 लाख लोगों को नए राशन कार्ड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उक्त बातें उन्होंने रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच करीब 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया एवं 182 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जहां 7000.759 लाख रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ । वहीं, 16709.805 लाख रूपए की लागत से 160 योजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही सीएम चंपाई सोरेन ने मरीज के स्वास्थ्य जांच के लिए 'डीजी एप' की लॉन्चिंग की। इस ऐप के जरिए मरीजों के विभिन्न प्रकार की जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल में मिल पाएगा, उन्हें अस्पतालों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ग्राम मतकमबेड़ा गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। हमारे युवा वर्ग घर, समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आज मैं यहां के युवा वर्ग से अपील करता हूं कि वे नशा पान से दूर रहें। नशा मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। नशा नाश का कारण बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आपकी आशा, आकांक्षा और विश्वास पर खरा उतारने का हरसंभव प्रयास कर रही है। जनहित से जुड़े कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरे, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। अब राज्य के किसान भाइयों के खेत में सालभर पानी होगा। सालों भर खेत-खलियान हरा भरा रहेगा। अब राज्य के किसान भाई वर्ष में तीन बार फसल उपजा सकें, इस निमित्त कई बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जल्द ही बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करेंगे और झारखंड प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे। अब प्रदेश के हर पंचायत में ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं, जहां 24 घंटे दवाइयां उपलब्ध होगी।

पढ़ाई में पैसा नहीं बनेगी बाधा, बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से करेंगे मदद

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य के आदिवासी, दलित, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बच्चे-बच्चियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ हमारी सरकार दे रही है। अब हमारे बच्चों की पढ़ाई पैसों के कारण नहीं रुकेगी। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ करने हेतु प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित राज्य का निर्माण किया जा सकेगा।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बिरुआ, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल हरि प्रसाद केसरी, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारीगण मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें