मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर जिले का कुख्यात अपराधी राजा गिरफ्तार, कई गंभीर मामले दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर जिले का कुख्यात अपराधी राजा गिरफ्तार, कई गंभीर मामले दर्ज

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र से जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल शातिर बदमाश झामु कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

राजा पर पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी और पॉक्सो एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मुजफ्फरपुर (नगर) एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान शनिवार को बताया कि अहियापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी चोरी के मोबाइल के साथ मुरादपुर दुल्ला इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में घेराबंदी कर राजा को दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार झामु कुमार उर्फ राजा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना और लंबा है। वह जिले के सबसे सक्रिय और खतरनाक अपराधियों में गिना जाता था।

यह मामला एक पेट्रोल पंप पर हुई 27 लाख रुपये की बड़ी लूट का है, जिसमें वह मुख्य आरोपी था। इसके अलावा, उस पर नाबालिगों के खिलाफ अपराध और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि वह कुछ मामलों पर जमानत पर था, तो कई मामलों में अभी भी उसकी तलाश थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में राजा के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जरूरत पड़ने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस राजा के सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें