झारखंड एटीएस ने पांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी गोविंद राय को ओडिशा में किया गिरफ्तार

झारखंड एटीएस ने पांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी गोविंद राय को ओडिशा में किया गिरफ्तार
रांचीः झारखंड एटीएस ने पांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी गोविंद राय को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गोविंद राय को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। गोविंद राय के ऊपर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. गोविंद राय की तलाश रामगढ़, बोकारो के साथ-साथ कई जिलों की पुलिस को थी । झारखंड एटीएस की टीम पिछले एक महीने से गोविंद राय के पीछे लगी हुई थी। एटीएस की कई टीम ओडिशा में डेरा डाले हुई थी। सटीक सूचना के आधार पर गोविंद राय को उस समय एटीएस की टीम ने दबोच लिया, जब वह मोबाइल खरीदने के लिए अपने ठिकाने से बाहर निकला।अब पुछताछ के आधार पर एटीएस की टीम अन्य जगहों पर तलाशी कर रही है।





