मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

नई दिल्ली। दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ शेट्टी उर्फ देवा के रूप में हुई है, जिस पर कई केस दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात 10 बजे डीडीए पार्क के पास यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन की निगरानी एसीपी बदरपुर आकाश अग्रवाल ने की जबकि कार्रवाई थाना पुल प्रह्लादपुर की टीम ने अंजाम दी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील इलाके में आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने की कोशिश की।

इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के बाएं पैर में लगी। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 50 वर्षीय सुनील का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह साल 1999 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।

उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विभिन्न मामलों में उसे 7 बार सजा भी हो चुकी है। उसके खिलाफ कालकाजी, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और तिलक मार्ग समेत कई थानों में केस दर्ज हैं।

वह लूट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित था।

जवाबी गोलीबारी में घायल सुनील के पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें कई मामले दर्ज हैं और उसे सजा भी मिली है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी थाना पुल प्रह्लादपुर में दर्ज लूट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के एक मामले में भी मुख्य आरोपी था। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें