मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

50 हजार का ईनामी नक्सली कमांडर उमेश गिरफ्तार,10 वर्षो थी को पुलिस को तलाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
50 हजार का ईनामी नक्सली कमांडर उमेश  गिरफ्तार,10 वर्षो थी को पुलिस को तलाश

नवादा।पुलिस ने 10 वर्षों से फरार 50 हजार का इनामी उग्रवादी उमेश रविदास को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसे पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया किनवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा में 30 जनवरी 2015 को 150 से 200 के संख्या में हथियार से लैस नक्सलियों ने दो ट्रैक्टर बीच बाजार में जला दिया था, साथ ही मोटरसाइकिल छीन लिया था। सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान का विरोध किया जा रहा था। जिस कारण भारत बंद घोषित कर स्थानीय लोगों से मारपीट भी किया गया था ।इसका नेतृत्व नक्सली कमांडर कौवाकॉल निवासी उमेश रविदास ने किया था। घटना के बाद पुलिस द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया ।प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी।इसके लिए 50 हजार का ईनाम भी रखा गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली कमांडर नामजड़ अभियुक्त उमेश रविदास को नवादा सदर अस्पताल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद गिरफ्तार उमेश रविदास ने 10 वर्ष पूर्व हुई घटना अपनी संलिप्त स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्त कौवाकोल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी पुना रविदास का पुत्र है।पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सली अभियान के विरोध में भारत बंद का आयोजन किया गया था ।जिसके तहत कौवाकोल बंद कराया जा रहा था ।आम नागरिकों द्वारा नहीं बंद करने पर आम नागरिकों की बेरहमी से पिटाई कर दो ट्रैक्टर को जलाया गया था ।उसके बाद कुख्यात नक्सली उमेश रविदास भाग कर दिल्ली में चावल व्यवसाय का कारोबार कर रहा था ।कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों में भी शामिल था ।उन्होंने यह भी बताया कि नवादा के साथही सीमावर्ती जिला जमुई, गया तथा झारखंड राज्य के जमुई ,कोडरमा आदि जिलों में भी पुलिस को इसकी तलाश थी ।फरार रहने के कारण पुलिस ने 50000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। जिसे आज गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें