मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

चीन के नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, अरुणाचल प्रदेश भारत का अंग है और रहेगा : एस जयशंकर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चीन के नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, अरुणाचल प्रदेश भारत का अंग है और रहेगा : एस जयशंकर

सूरत में पत्रकारों से विदेश मंत्री ने की चाय पर चर्चा

सूरत। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य है, था और रहेगा। चीन के इसके नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। भारतीय सेना एलएसी के उल्लंघन पर मुकाबले को हर तरह से तैयार है।

जयशंकर सोमवार को सूरत के एक होटल में पत्रकारों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान उनके सवालों के जवाब दे रहे थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पत्रकारों के सवाल में बताया कि भारत विदेश जाने वाले युवाओं के बारे में सजग है। रूस में उनका सेना में किसी रूप से इस्तेमाल करना गलत है। भारत सरकार ने इस संबंध में सख्ती से रूसी दूतावास को जानकारी दी कि नौकरी के नाम पर भारतीय युवाओं का सेना में सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

जयशंकर ने कहा कि भारत से रूस गए दो लोगों की मृत्यु की जानकारी सामने आई है। इस मामले में भारतीय दूतावास ने शव लाने की कोशिश की है। इसमें थोड़ी देर हुई है, क्योंकि जहां यह घटना हुई वह स्थल बहुत दूर था। भारत ने रूसी दूतावास के साथ बहुत मजबूती से अपनी बात रखी है। यह बिल्कुल गलत है कि कोई भी देश भारतीय नागरिक को किसी भी रूप में अपने देश की सेना के लिए उपयोग करें। इसमें कुछ बिचौलिये सक्रिय हैं, इस मामले में रशियन सरकार की जिम्मेदारी है कि इसे रोके। भारत से रूस गए अभी 23-24 लोग हैं, इन्हें वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

सूरत के डायमंड इंडस्ट्रीज के संबंध में एक सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा कि जी-7 और यूरोपियन यूनियन रशियन डायमंड पर प्रतिबंध लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार की ओर से यूरोपियन यूनियन और जी-7 के अलग-अलग देशों से बात हुई है। उनके समक्ष यह बात रखी गई है कि डायमंड इंडस्ट्री बड़े पैमाने पर लोगों की रोजगार से जुड़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए वे नीति बनाए। इस मामले में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी डायमंड का बिजनेस एन्टर्प के अलावा दूसरी जगहों पर भी शिफ्ट हुआ है।

जर्मनी में एक भारतीय बच्ची को वापस लाने में देरी होने के सवाल पर एस जयशंकर ने कहा कि सरकार इसका प्रयास कर रही है। यह कोर्ट से जुड़ा मामला, इस वजह से इसमें समय लग रहा है। साथ ही यह भी प्रयास हो रहा है कि वह जर्मनी में ही अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहे। पारिवारिक लड़ाई में बच्ची अभी जर्मनी में बालाश्रम में रह रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें