मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरी गाजा में मदद की प्रतीक्षा में खड़े लोगों पर इजराइल का हमला, 20 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजा

पट्टी, 15 मार्च । इजराइल-हमास युद्ध की लपटें दिन गुजरने के साथ

और ऊंची हो गई हैं। मानवीय सहायता की प्रतीक्षा कर रहे लोगों पर हमले के

बाद उत्तरी गाजा शहर में कम से कम 20 फिलिस्तीनी मारे गए और 150 से अधिक

घायल हो गए। अल जजीरा समाचार चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

गाजा

के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले को "एक नया, पूर्व नियोजित नरसंहार" कहा

है। अमेरिकी सीनेटर चक शूमर ने "चरमपंथी" सरकार और प्रधानमंत्री बेंजामिन

नेतन्याहू को "शांति में बाधा" बताते हुए इजराइल में नए चुनाव का आह्वान

किया है।

रिपोर्ट के अनुसार सात अक्टूबर से गाजा पर हो रहे

इजराइली हमलों में अब तक कम से कम 31,341 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 73,134

घायल हुए हैं। हमास के सात अक्टूबर के हमले में इजराइल में मरने वालों की

संख्या 1,139 है और दर्जनों लोगों को बंदी बना लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें