मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने 36 बांग्लादेशियों को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने 36 बांग्लादेशियों को पकड़ा

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की विदेशी नागरिक सेल ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत नगर इलाके की वज़ीरपुर झुग्गी बस्ती में छापेमारी कर 36 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें 19 वयस्क और 17 नाबालिग शामिल हैं।यह कार्रवाई विदेशी नागरिक सेल द्वारा चलाए जा रहे एक विशेष तलाशी अभियान के अंतर्गत की गई।उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर विपिन कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना काे पुख्ता कर पुलिस टीम ने भारत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वज़ीरपुर की झुग्गियों में सघन तलाशी अभियान चलाया।करीब 25 फुटपाथों और 32 गलियों में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। शुरुआती पूछताछ में उसने झूठ बोलने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने खुलासा किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा है।डीसीपी के अनुसार आगे उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य अवैध प्रवासियों को पकड़ा। पकड़े गए सभी लोग बिना पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में रह रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पहले हरियाणा के मेवात जिले में ईंट-भट्ठों पर काम करते थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई के डर से वहां से भागकर दिल्ली आ गए।पकड़े गए लोग लगातार ठिकाने बदलते रहे और अब दिल्ली में किराये पर मकान लेकर स्थायी रूप से बसने की योजना बना रहे थे। वहीं पुलिस ने इनके कब्जे से सात स्मार्टफोन कब्जे में लिया है। इन फोनों में प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें