मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

शालीमार बाग में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शालीमार बाग में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने शालीमार बाग थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिले की स्पेशल स्टाफ और ऑपरेशन सेल की संयुक्त कार्रवाई ने इन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में 20 हजार रुपये का इनामी और पहले से घोषित अपराधी भारत यादव भी शामिल है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और एक आई-10 कार बरामद की है।विशेष पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था (जोन-1) रवींद्र सिंह यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 10 जनवरी को शालीमार बाग के बीसी ब्लॉक स्थित पार्क के पास रचना यादव (44) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।घटना सुबह करीब 11 बजे की थी। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि गेट नंबर-4, ईस्ट शालीमार बाग के पास एक महिला को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। महिला के सिर पर गोली का निशान था और पास से एक खाली कारतूस व गोली का टुकड़ा बरामद हुआ। जांच में मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई।विशेष पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि जांच में सामने आया कि रचना यादव के पति बिजेंद्र यादव की पहले ही हत्या हो चुकी थी, जिसमें भारत यादव आरोपित था और वह इस मामले में घोषित अपराधी था। दोनों पक्षों के बीच स्वरूप नगर से बुराड़ी रोड पर स्थित 250 गज के प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रचना यादव उस मामले में अहम गवाह थीं और कोर्ट में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं, जिससे भारत यादव को खतरा महसूस हो रहा था। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ कि भारत यादव ने रचना यादव की हत्या की साजिश रची और इसके लिए निखिल से संपर्क किया। निखिल ने अपने साथी सुमित को साथ मिलाया। साजिश के तहत सुमित बाइक चला रहा था, जबकि निखिल ने गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया।बिहार से गिरफ्तारीविशेष पुलिस आयुक्त के अनुसार सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान की। कई राज्यों में दबिश के बाद बिहार के कटिहार जिले के जंगल क्षेत्र में बनी झोपड़ी से निखिल और भारत यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सुमित को हरियाणा के पानीपत जिले से पकड़ा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें