मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे मालीगांव के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार को कटिहार जोगबनी रेलखंड के निरीक्षण के क्रम में अररिया,फारबिसगंज और जोगबनी रेलवे स्टेशन का जायजा लिया।एनएफ रेलवे के जीएम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी,डीआरएम समेत कटिहार मंडल कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी स्पेशल सैलून वाली ट्रेन से पहुंचे।पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव फारबिसगंज रेलवे स्टेशन एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।प्लेटफार्म स्थित विभिन्न स्टॉल में रखे उत्पादों को भी बारीकी से जांच की।जीएम ने अधिकारियों के साथ रेलवे ट्रैक सहित रेलवे सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर,यार्ड,रनिंग रूम,क्रॉस ओवर,लेवल क्रॉसिंग गेट, ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंट्रोल रूम,टीएसएस आदि का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।जीएम चेतन कुमार श्रीवास्तव ने स्टेशन परिसर के बाहर प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के पीलर पर नाराजगी जाहिर की।रेलवे महाप्रबंधक ने रेलवे संरक्षा और सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और कंट्रोल रूम के ट्रेन ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े दोनों विभाग के अधिकारियों को उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र और दस दस हजार रूपये प्रदान कर प्रोत्साहित किया।मौके पर कई अलग अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा रेल और यात्री सुविधा को लेके महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।मौके पर पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने अपने दौरे को लेकर बताया कि रेल और यात्री समेत कचारियों की समस्याओं को नजदीक से जानने और समझने को लेकर यह उनका दौरा है।उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं में विस्तार के साथ ही सुरक्षा प्राथमिकता है।उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में।लगे सीसीटीवी कैमरा को शीघ्र शुरू करवाने के साथ साथ जोगबनी सिलीगुड़ी ट्रेनों के परिचालन पर लगे रोक पर मंथन कर उसे शुरू करवाने को दिशा में प्रयास किए जाने की बात कही।जीएम चेतन कुमार श्रीवास्तव के साथ पीसीएमई अजय नंदन,पीसीएसओ एस.के.चौधरी,पीसीई संदीप शर्मा,सीएसई हर्षदीप श्रीवास्तव,डीजीएम सितेश दास,कटिहार डीआरएम सुरेंद्र कुमार,कटिहार के सीनियर डीओएम अमित सिंह,सीनियर डीसीएम डी.सी. कलिता,सीनियर डीएफएम ए.के.मिश्रा, डीईई ट्रेंड संजीव पुष्कर, डीईएन ऑपरेटिंग एस.साहा,डीएसओ नरेंद्र मोहन,डीएससी कमल सिंह,एसीएम के. जे.सिंह,एपीओ अंजनी पांडेय,मार्केटिंग इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीसीएमआई मुरारी प्रसाद,मुकेश कुमार,पुष्पेंद्र कुमार,हितेश भारती समेत स्थानीय रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें