मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर ,अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर ,अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस

रायपुर।छत्तीसगढ़ में उत्तरी हिस्से में शीतलहर का असर है। सरगुजा, जगदलपुर में सुबह के वक्त घना कोहरा है। सुबह के वक्त जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ा।मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंबिकापुर संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिन तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो पाकेट में शीतलहर चल सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, जगदलपुर में 9.6 डिग्री और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें