मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, 26 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, 26 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा फलोदी में 43.6, चूरू और बीकानेर में 42.8 तथा बाड़मेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।जोधपुर और बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में इन दिनों मई जैसी गर्मी महसूस की जा रही है।दूसरी ओर, कोटा, झालावाड़, बारां, टोंक और आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। पिछले 24 घंटों में झालावाड़ जिले के खानपुर में 12 मिमी, अकलेरा में 6 मिमी, पिड़ावा में 3 मिमी, भरतपुर के नगर में 11 मिमी तथा अलवर के कठूमर में 9 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा दौसा और डूंगरपुर के कुछ इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है और कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और बारां क्षेत्र से मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मानसून के आगमन के साथ भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 60 प्रतिशत से अधिक बना हुआ है, जिससे तापमान के साथ उमस भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें