मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

अशोकनगर: विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, जुगाड़ से चल रहा जिला अस्पताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अशोकनगर: विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, जुगाड़ से चल रहा जिला अस्पताल

कनगर, । जिला अस्पताल में 22 वर्षों के बाद भी जिला अस्पताल स्तर की सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका है और व्यवस्थाओं के तौर पर सभी कुछ जुगाड़ से जुटाकर अस्पताल को संचालित किया जा रहा है।दर असल जिला अस्पताल दो सौ बेड की क्षमता का अस्पताल है और जहां करीबन तीन सौ से अधिक मरीजों का उपचार कराने आना होता है। इस प्रकार क्षमता से अधिक मरीजों का आना और फिर सभी का उपचार होना यहां अस्पताल प्रबंधन के लिए व्यवस्थायें जुटाना किसी जुगाड़ से कम नहीं।इन व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह की निगाहें बड़ी चौकस रहीं हैं, साथ ही नव पदस्थ सीएमएचओ डॉ.अलका त्रिवेदी और सिविल सर्जन डॉ.भूपेन्द्र शेखावत व्यवस्थायें जुटाने कदमताल कर रहे हैं।मेडिकल आफीसर और विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्तअस्पताल में सुधारों के लिए प्रयत्न किए जाने के बीच आज भी जिला अस्पताल मेडीकल आफीसर, स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में 17 मेडिकल आफीसरों के पदों में से 9 पद रिक्त हैं, 6 शिशु रोग विशेषज्ञों में 4 पद रिक्त हैं, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर का पद खाली है, चर्मरोग डॉक्टर कोई है नहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी, सहायक प्रबंधक का पद रिक्त है। इसी के साथ ही अस्पताल के अन्य स्टाफ,कर्मचारियों में भी 65 फीसदी स्टाफ ही कार्यरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें