मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन, शराब और बालू माफिया किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा-सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन, शराब और बालू माफिया किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा-सम्राट चौधरी

पटना। बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर जबाब देते हुए उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद राज्य में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है।विपक्ष द्वारा सुशासन पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ही बिहार में सुशासन स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि जमीन माफिया, शराब माफिया, बालू माफिया किसी को बख्शा नहीं जाएगा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरे राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कोई भी गरीब नहीं सताया जाएगा, लेकिन माफिया नहीं बचेंगे।प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग लाखों परिवारों को पक्का मकान मिला, करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के अनाज मिला। सरकार कभी जाति या धर्म नहीं पूछती। पात्रता ही आधार है।उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार जेपी आंदोलन के दौरान जेल नहीं गए होते, तो आज इतने बड़े लोकतांत्रिक नेता नहीं बनते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी बाद में उसकी सदस्यता लेते रहे।उन्होंने कहा कि जनता ने 202 सीटें देकर नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर भारी भरोसा जताया है। इस भरोसे पर खड़ा उतरने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें