मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय सेना के आगे कोई खड़ा नहीं हो सकता : मनजिंदर सिंह सिरसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारतीय सेना के आगे कोई खड़ा नहीं हो सकता : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भारतीय सेना के आगे कोई खड़ा नहीं हो सकता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली और आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया है। आतंकियों की लाशों को गिनने में पाकिस्तान की सेना की सांसे फूल रही है। सिरसा ने यह बाते बुधवार को तिलक विहार और तिलक नगर में सड़कों के नव निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान कही।सड़कों के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जल्द ही तिलक नगर की वाल्मीकि कालोनी और तिलक विहार में भी नई सड़कें बनकर तैयार होंगी। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नागरिकों का जीवन सुगम हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विजन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम दिल्ली को और बेहतर बना रहे हैं।इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने इलाके का दौरा करके लोगों की समस्याओं को भी सुना।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें