भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का ग्रामीणों ने किया विरोध, गांव में घुसने से रोका, समर्थकों से की मारपीट

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का ग्रामीणों ने किया विरोध, गांव में घुसने से रोका, समर्थकों से की मारपीट
रांची: सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में रविवार को भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा द्वारा चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया वही समर्थकों के साथ मारपीट की। इतना ही नही गीता कोड़ा के गांव में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी। दरअसल सिंहभूम सीट से भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के भ्रमण पर थी, उनके साथ काफी संख्या में समर्थक थे। गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर गांव पहुंचने पर सांसद गीता कोड़ा को देख ग्रामीण भड़क गए और गीता कोड़ा को गांव में प्रवेश करने पर रोक दिया। विरोध जता रहे लोगों का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी की यहां आवश्यकता नही है। मौके पर पहुंची गम्हरिया थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया इसके बाद गीता कोड़ा ने अपना जनसंपर्क अभियान को रोक दिया।





