मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय एवं उपाध्यक्ष गीता देवी के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में निर्धारित बैठक कलेक्ट्रेट स्थित राधाकृष्णन भवन में हुई। निर्धारित 11 बजे से बैठक की कार्रवाई शुरू हुई लेकिन अविश्वास को लेकर उक्त बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय, उपाध्यक्ष गीता देवी के अलावें महज 11 सदस्यों ने ही भाग लिया। नतीजतन कोरम के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव गिरने की घोषणा जिलाधिकारी के द्वारा कर दी गई। लिहाजा जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि दोनो के विरूद्ध अलग-अलग 13-20 पार्षदो ने लिखित रूप से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद 15 जनवरी को बैठक बुलाने की तिथि निर्धारित की गई थी। नतीजतन बैठमें में उपस्थित पार्षदो की संख्या में काफी कमी होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।

इस संबंध में डीडीसी समीर सौरभ ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। इस मामले में किसी सदस्य द्वारा हाईकोर्ट मेें रिट करने की जानकारी दी गई,लेकिन इस संदर्भ में न्यायालय का कोई आदेश प्राप्त नही हुआ है,न ही कोई अधिकारिक जानकारी प्रशासन को दी जा सकी है। इधर अध्यक्ष ममता राय एवं उपाधीक्षक गीता देवी की कुर्सी पर काबिज रहने की खुशी कलेक्ट्रेट पहुंचे समर्थक एवं पार्षदो ने गर्मजोशी स्वागत किया एवं दोनो को फूल मालाओ से लाद दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें