बजट के पहले सर्राफा बाजार सतर्क, सोना-चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
नई
दिल्ली, 31 जनवरी । बजट के एक दिन पहले बुधवार को देश का सर्राफा
बाजार संभल कर कारोबार करता रहा, जिसकी वजह से आज सोना और चांदी के भाव में
कहीं कोई बदलाव नजर नहीं आया। ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना
63,270 रुपये प्रति 10 ग्राम या इससे थोड़ा ऊपर कारोबार करता रहा। इसी तरह
चांदी भी आज मंगलवार के भाव पर ही कारोबार करती नजर आई, जिसकी वजह से
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव
पर कारोबार कर रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट
सोना आज 63,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि
22 कैरेट सोने की कीमत 58,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह
मुंबई में 24 कैरेट सोना 63,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट
सोने की रिटेल कीमत 63,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत
58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और
22 कैरेट सोना 58,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 63,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
लखनऊ
के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 63,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर और 22 कैरेट सोना 58,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है,
जबकि 22 कैरेट सोना 58,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 63,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट
सोना 58,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश
के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में
भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की
राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 63,270
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों शहरों के
सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
बिक रहा है।




