मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते नारनौल रेल मार्ग से गुजरेगी 10 ट्रेनें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जयपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते नारनौल रेल मार्ग से गुजरेगी 10 ट्रेनें

नारनाैल। जयपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण का कार्य के चलते रेवाड़ी-अलवर-जयपुर मार्ग से जाने वाली करीब 10 ट्रेनें रेवाड़ी-नारनौल-रिंग्स मार्ग से गुजरेगी। इनमें से आठ ट्रेनों का नारनौल में ठहराव होगा। दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं आधुनिक स्टेशन निर्माण को लेकर जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य के चलते आगामी माह नवंबर और दिसंबर में विभिन्न रेल सेवाओं के संचालन में अस्थाई बदलाव किए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन के अनुसार स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा ताकि यात्रियों की यात्रा प्रभावित न हो और कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। इसके तहत गाड़ी संख्या 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांन्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 10 नवंबर से 13 दिसंबर तक 14 ट्रिप्स में रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन अब नारनौल, नीमकाथाना और रिंग्स स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी प्रकार 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेल सेवा नौ नवंबर से नौ दिसंबर तक 18 ट्रिप्स में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी, जबकि वापसी में 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेल सेवा भी इन्हीं स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

इसके अलावा, 15716 अजमेर-किशनगंज रेल सेवा 10 नवंबर से नौ दिसंबर के बीच 11 ट्रिप्स में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन भी मार्ग परिवर्तन के कारण रिंग्स, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जबकि 17019 हिसार-हैदराबाद रेल सेवा नौ नवंबर और 25 नवंबर को रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। वहीं 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेल सेवा 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक छह ट्रिप्स में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। इसी अवधि में 19416 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-साबरमती रेल सेवा भी 25 नवंबर और दो दिसंबर को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से होकर गुजरेगी। ये दोनों ट्रेन भी मार्ग परिवर्तन के कारण रिंग्स, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवा भी आठ नवंबर से नौ दिसंबर तक सात ट्रिप्स में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी, जबकि वापसी में 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर रेल सेवा 24 नवंबर से आठ दिसंबर तक पांच ट्रिप्स में रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। इसी तरह, 20940 सुल्तानपुर-साबरमती रेल सेवा 26 नवंबर और तीन दिसंबर को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से चलेगी। इस दौरान रींगस, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें