मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

एनएमडीसी में जूनियर इंजीनियर के 59 पदों पर निकली भर्ती, 6 मई तक करें आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनएमडीसी में जूनियर इंजीनियर के 59 पदों पर निकली भर्ती, 6 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) ने अनुबंधात्मक (कॉंट्रैक्चुएल) आधार पर जूनियर इंजीनियर (खनन) के कुल 59 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों में यूआर के 27, ओबीसी (एनसीएल) के 15, एससी के 08, एसटी के 04, और ईडब्ल्यूएस के 05 पद शामिल हैं।

एनएमडीसी लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल के सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई के रात 11:45 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होनी चाहिए। वहीं, धातुयुक्त खानों के लिए फोरमैन का योग्यता प्रमाण पत्र वालों को प्राथमिक्ता दी जाएगी।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस, और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 60,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपए तय किया गया है।

वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक वर्ग और विभागीय उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें