मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

छपरा में 9 जनवरी को लगेगा नियोजन कैम्प 40 पदों पर होगी फील्ड ऑफिसर की बहाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छपरा में 9 जनवरी को लगेगा नियोजन कैम्प 40 पदों पर होगी फील्ड ऑफिसर की बहाली

छपरा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के तत्वाधान में आगामी 09 जनवरी 2026 को एक विशेष नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।इस कैम्प में निजी क्षेत्र की कंपनी क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर के रिक्त 40 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के अधिकारी ने बताया कि यह भर्ती अभियान बाजार समिति, साढ़ा प्रेम नगर स्थित नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है। इस कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा। जिसमें अभ्यर्थी को कम से कम 12वीं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।फील्ड वर्क होने के कारण अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा और उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण बिहार राज्य होगा। नियोजन कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (ncs.gov.in) पर निबंधित होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हैं वे घर बैठे या छपरा नियोजनालय कार्यालय आकर अपना ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं।सुविधा के लिए कैम्प के दिन भी नियोजनालय परिसर में ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, फोटो और नियोजनालय के निबंधन कार्ड के साथ 09 जनवरी को नियोजनालय परिसर में उपस्थित हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें