मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

नीतिश का लालू परिवार पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राहुल गांधी जातिगत गणना का क्रेडिट नहीं ले हमने किया

पटना । बिहार में एनडीए सरकार बनते ही सीएम नीतीश कुमार फिर से लालू परिवार पर हमलावर दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधकर कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत क्या थी, कोई निकलता नहीं था, घरों से सड़कों की हालत क्या थी, कहीं कोई पुल पुलिया नहीं बनता था। वहीं नीतीश ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि अभी वह बच्चा हैं हम ही आए थे उस क्या पता है। कोई बच्चा कुछ भी बोल देता है उससे क्या होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि टीचर भर्ती को लेकर जो क्रेडिट लिया जा रहा है। बिल्कुल गलत है वह मेरा फैसला था। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार के विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं और इसी विकास को आप लोग दिखाइए। वहीं नीतीश ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि जातिगत गणना हमारे कहने पर नीतीश कुमार ने की।

इस मुद्दे पर नीतीश ने कहा कि बिल्कुल गलत बात है, वे क्रेडिट ले रहा है। हमने जातिगत गणना कराया। उनकी बात में कोई दम नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश का इंडिया एलाइंस पर बड़ा हमला कर कहा कि हमने छोड़ दिया कोई कुछ काम नहीं कर रहा था यह भी तय नहीं कर रहा था की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दूसरा नाम बोला था लेकिन इन लोगों ने इंडिया अनाउंस नाम रख लिया। अब हालत देख ही रहे आप क्या हो रहा इंडिया गठबंधन का।

बता दें, मंगलवार को पूर्णिया में राहुल गांधी ने जातीय गणना को लेकर कहा था कि उनके कहने पर ही नीतीश कुमार ने बिहार में जातिगत जनगणना कराया। उनके इस बयान पर जेडीयू पूरी तरह हमलावर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें