बिहार में नीतीश के बिना भाजपा का कोई स्थान नहीं: गोपाल मंडल
भागलपुर, । बिहार में एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है।
गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल की बातों से कुछ ऐसा ही प्रतीत होता
है। बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने 2025 में बिहार में
एनडीए में भाजपा के चेहरा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसको
लेकर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह पर टिप्पणी
की है।
गोपाल मंडल ने कहा कि अश्वनी चौबे क्या हैं। बिहार में
भाजपा का स्थान कहां है, पहचान कहां है। ऐसे ही चौबे जी बकबक करते हैं।
उनका दिमाग घसक गया है। वो टिक वाला है गिरिराज सिंह वह भी बकबक करते हैं।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा तो फूल बहुमत आया।
उन्होंने
कहा कि अश्विनी चौबे राज्यपाल बने, कुछ बने जहां का बनेगा वहीं बर्बाद कर
देगा। भाजपा नीतीश को साइड करके कहां जाएगी। अगर दम था तो क्यों नहीं अकेले
चुनाव लड़े। इन लोगों को बकबक करने की आदत है। नीतीश कुमार को कहता है
पलटू दादा नीतीश कुमार बैठे रहते हैं। कभी राजद आ गया सट जाओ कभी भाजपा आ
गया तो सट जाओ। वहीं उन्होंने कहा कि 2025 में राजद नहीं सटेगा।





