भितरघात करने वालों को नीतीश कुमार की चेतावनी,कहा- उम्मीदवार के साथ बाएं-दाएं गड़बड़ी करने वालों से चुनाव के बाद ले लेंगे मुक्ति

भितरघात करने वालों को नीतीश कुमार की चेतावनी,कहा-
उम्मीदवार के साथ बाएं-दाएं गड़बड़ी करने वालों से चुनाव के बाद ले लेंगे मुक्ति
-हमने बिहार को बढ़ाया, पति-पत्नी ने परिवार को
मधुबनी।मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा को लेकर लोगों में उत्साह था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी में भितरघात करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि हमलोगों के उम्मीदवार के साथ कोई बाएं-दाएं गड़बड़ी कर रहा है। चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे। इधर-उधर नहीं करना है। 2005 के पहले बिहार में अराजकता का माहौल था। हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा हमने बंद कराया। बिहार को केंद्र से बहुत अधिक सहयोग मिल रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ० अशोक कुमार यादव के समर्थन में वोट मांगने सोमवार को हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आए थे। नीतीश ने आगे कहा कि हमसे पहले 15 साल जिनको मौका मिला, उन्होंने सात साल खुद और सात साल पत्नी को सीएम बना दिया। पांचवीं कक्षा बाद लड़कियां पढ़ नहीं पाती थीं। हमलोगों ने पढ़ाई की व्यवस्था की। साइकिल योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि जब वे लोग थे, तब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता रहता था। जब हम आए तब झगड़ा बंद कराया। मुस्लिम हित में किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में पति पत्नी की सरकार में नौ बच्चे पैदा किए। वे लोग तब से बिहार की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं।2005 के पहले बिहार में अराजकता का माहौल था। नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों के यहां और भाजपा में परिवारवाद नहीं है। हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रयासरत हैं। 2005 के पहले बिहार में अराजकता का माहौल था। शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। रंगदारी, लूट, हत्या एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला था। नीतीश ने कहा कि शाम होते ही लोग डर से घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने बिहार से जंगलराज को खत्म किया। सीएम ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी आई। अंत में दोहराते हुए फिर नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने की बात नीतीश कुमार ने कही। वहीं चुनावी सभा की अध्यक्षता प्रमोद गुप्ता एवं मंच संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा संजय कुमार झा, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, पूर्व पार्षद विनोद सिंह, जनता दल के मधुबनी जिला अध्यक्ष पुणे भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मधुबनी भोगेंद्र ठाकुर, प्रदेश सचिव जनता दल संजीव कुमार झा मुन्ना, सहित एनडीए के कई नेतागण मौजूद थे।





