मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश,राबड़ी समेत 11 एमएलसी सीटों पर 4 मार्च से शुरू होगी नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश,राबड़ी समेत 11 एमएलसी सीटों पर 4 मार्च से शुरू होगी नामांकन

नीतीश,राबड़ी समेत 11 एमएलसी सीटों पर 4 मार्च से शुरू होगी नामांकन

-21 मार्च को वोटिंग, शाम को रिजल्ट

पटना। बिहार विधान परिषद में एमएलसी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राबड़ी देवी समेत 11 का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है। इन 11 सीटों पर निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।नोटिफिकेशन के मुताबिक, खाली होनेवाली सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू होगी, जो 11 मार्च तक चलेगी। अगले दिन यानी 12 मार्च नामांकन की जांच होगी। 14 मार्च को नामांकन वापस लिया जाएंगे। संभावना है कि 21 मार्च को वोटिंग हो सकती है। इसी दिन नतीजे भी आएंगे। बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद विधानसभा की संख्या बल के आधार पर एनडीए के पांच उम्मीदवार का जीतना तय है। छठे सदस्य की जीत के लिए अतिरिक्त वोट जुटाने होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, एक उम्मीदवार की जीत के लिए 22 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में एनडीए के पास भाजपा के 78, जदयू के 45 और हम के चार एवं एक निर्दलीय विधायक के वोट हैं।इनमें तीन सीटें भाजपा आसानी से जीत लेगी और जदयू की दो सीटें निकल लेगी। एक सीट पर मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। दूसरी सीट पर जदयू के ही किसी दिग्गज को भेजा जाएगा।

विधान परिषद की जो सीट खाली हुई है..

1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

2. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी

3. भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन

4. जदयू नेता संजय कुमार झा

5. कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा

6. हम नेता संतोष कुमार सुमन

7. भाजपा नेता मंगल पांडेय

8. राजद नेता रामचंद्र पूर्वे

9. जदयू नेता खालिद अनवर

10. रामेश्वर महतो

11. भाजपा नेता संजय पासवान

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें