मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में नीतीश-लालू का गठबंधन टूटना तय!

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

- आज सचिवालय एवं राजभवन कार्यालय खोलने का आदेश

- नीतीश राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

पटना। बिहार में नीतीश कुमार-लालू यादव का महागठबंधन में टूट के पूरे आसार बन चुका है। आज दिल्ली से लेकर पटना तक के सियासी गलियारों में सियासत काफी तेज दिखी। नीतीश अपने पुराने साथी भाजपा के साथ एक फिर सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि नीतीश रविवार सुबह 10 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। जदयू कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्यपाल से कल ही नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने को भी कहेंगे। पार्टी सूत्रों का दावा है कि नीतीश कुमार भाजपा दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे। नीतीश आज विधायकों के साथ सीएम हाउस में बैठक करेंगे। वहीं रविवार को भी सचिवालय एवं राजभवन कार्यालय खोलने का आदेश भी आया है।

- एक हाथ से इस्तीफा दूसरे से समर्थन देंगे नीतीश

नीतीश कुमार एक हाथ से इस्तीफा और दूसरे हाथ से सरकार बनाने का समर्थन पत्र देंगे। रविवार सुबह 10 बजे सीएम आवास में विधायक दल की बैठक होगी। इसके तुरंत बाद वे राजभवन जाकर इस्तीफा सौंपेंगे। नौवीं बार सीएम बनने का समर्थन पत्र भी देंगे। जदयू के लगभग तमाम मंत्री रिपीट करेंगे। कल सिर्फ सीएम और डिप्टी सीएम को शपथ दिलाई जाएगी।

- शपथ ग्रहण में शाह हो सकते हैं शामिल

सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार रविवार को इस्तीफा देंगे। रविवार को ही वे मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं। नीतीश के शपथ ग्रहण में अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

- त्यागी ने अलग होने के दिए संकेत

बिहार में जदयू के महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ आने की अटकलों पर जदयू नेता गोपाल मंडल ने दावा किया है कि ऐसा सच में होने जा रहा है। वहीं जदयू के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने भी महागठबंधन से अलग होने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

बिहार में अभी खेला होना बाकी : तेजस्वी यादव

राजद विधायक दल की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं। महागठबंधन में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे 2005 से पहले बिहार में क्या था? मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी, अब और भी लोग हमारे साथ हैं। बिहार में अभी खेला होना बाकी है।तेजस्वी ने अपने विधायकों से कहा है कि हम लोगों को पूरी तरह से धैर्य रखना है। कुछ विधायकों ने कहा कि कल से लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि वे जो कर रहे हैं, करने दीजिए। हमें पूरी तरह से सरकार के साथ रहना है। आखिरी तक कहीं कुछ टिप्पणी नहीं करनी है। तेजस्वी ने कहा कि तस्वीर जो भी हो, हमें जनता मालिक के लिए काम करना है। जनता मालिक के बीच जाकर बताना है कि हमने उनके लिए क्या-क्या किया। लाखों नौकरी दिलवाई। रोजगार का सृजन करवाया। संविदाकर्मियों का मानदेय बढ़वाया। जनता हम लोगों की ताकत है। जनता मालिक की ताकत से हम और आप लोग हैं। हम लोगों की ताकत हैं। अपने आदर्श को नहीं भूलना है। अपने मालिक के लिये लड़ना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें