मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार 25 मई को एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीतीश कुमार 25 मई को एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

पटना। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आए हैं। शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे। रविवार को एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक होनी है।मुख्यमंत्री के साथ उमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगेनीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधर, बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और योजना सचिव के. सेंथिल कुमार भी बैठक में मौजूद रहे। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार, राज्य को बड़ा तोहफा दे सकती है, जिसमें नीति आयोग की बैठक में की गई मांगें बेहद अहम होंगी।25 को होनी है एनडीए शासित प्रदेशों की बैठकप्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 25 मई को एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक होगी। इसमें एनडीए शासित राज्यों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। एनडीए शासित राज्यों में केंद्र सरकार के द्वारा जो विकास के कार्य किए जा रहा हैं, उसे लेकर मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया जाएगा और उसकी समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच भी कामकाज पर विशेष चर्चा होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें