मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन, पूर्वी चंपारण में करेंगे समीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन, पूर्वी चंपारण में करेंगे समीक्षा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन है। अपनी यात्रा के क्रम में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री 34 करोड़ की लागत से 40 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 138 करोड़ की लागत से 30 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।मुख्यमंत्री यहां जिले में संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे जनसंवाद करेंगे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित हैं। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री विराट रामायण मंदिर पहुंचेंगे और वहां पर शिवलिंग की स्थापना में भाग लेंगे। इसके पश्चात वहां से वह मोतिहारी पुलिस लाइन पहुंचेंगे।जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें